अयोध्या। आगामी दिनों में संभावित वर्षा के कारण जलभराव की समस्या का सामना नगर निवासियों को न करना पड़े, इसके लिए नगर निगम ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। नालों की सफाई के साथ ही जलभराव की सूचना संकलित कर त्वरित कार्रवाई के लिए कंट्रोल रूम की स्थापना की गई है।

यह भी पढ़े : हमारी सरकार ने शुरु से ही महिला सशक्तिकरण पर जोर दिया है: नीतीश कुमार
नगर आयुक्त जयेंद्र कुमार ने जलभराव की समस्या के त्वरित समाधान के लिए जोन वार टीम गठित की है, जिसमें एक-एक जेसीबी एवं टाटा मैजिक, जल निकासी के लिए आवश्यक उपकरणों सहित 15 श्रमिक लगाए गए हैं। इसके साथ ही कंट्रोल रूम की स्थापना की गई है।
नगर निगम के जनसंपर्क अधिकारी मुकेश कुमार पांडेय ने बताया कि अयोध्या धाम के लिए अपर नगर आयुक्त वागीश कुमार शुक्ल को वरिष्ठ प्रभारी बनाया गया है। उनके साथ जोनल अधिकारी अशोक कुमार गुप्त, सहायक अभियंता आरपी यादव, सहायक अभियंता जयकुमार, मुख्य सफाई एवं खाद्य निरीक्षक राजेश कुमार झा को लगाया गया है।
कौशलपुरी जोन की जिम्मेदारी अपर नगर आयुक्त नागेंद्र नाथ को सौंपी गई है। उनके साथ जोनल अधिकारी सौरभ नाथ, सहायक अभियंता भारत सिंह वर्मा, अवर अभियंता राजेश पटेल, अनु जायसवाल एवं मुख्य सफाई एवं खाद्य निरीक्षक कमल कुमार को तैनात किया गया है।
अवधपुरी जोन की जिम्मेदारी अपर नगर आयुक्त सुमित कुमार को सौंपी गई है। उनके साथ सहायक नगर आयुक्त गुरुप्रसाद पांडे, जोनल अधिकारी सुभाष चंद्र त्रिपाठी, सहायक अभियंता आस्था गुप्ता, अवर अभियंता राकेश कुमार, सफाई एवं खाद्य निरीक्षक राकेश कुमार वर्मा को तैनात किया गया है।
उन्होंने बताया कि महापौर महंत गिरीशपति त्रिपाठी के मार्ग दर्शन में नगर निगम क्षेत्र में 47 बड़े नाले, 107 मझौले नाले, 245 छोटे नाले की सफाई का कार्य पूरा किया जा चुका है, जिसका निरीक्षण कर खामियों को तत्काल दूर कर लेने की निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि यदि कहीं जलभराव हो तो कंट्रोल रूम में तत्काल सूचना दें, जिससे जल निकासी की व्यवस्था सुनिश्चित की जा सके।
जोन संपर्क नंबर
अयोध्या धाम 7311165805, 1800-313-1277
कौशलपुरी 1800-313-1277, 05278299400
अवधपुरी 1800-313-1277, 05278299400


