Raipur: मुख्यमंत्री भूपेश (cm bhupesh) 20 अगस्त को पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्वर्गीय राजीव गांधी की जयंती के अवसर पर महासमुंद के प्रवास के दौरान जिले को 643 करोड़ की लागत के 222 विकास कार्याें की सौगात देंगे। इनमें से 71.08 करोड़ रुपये की लागत के 132 कार्याें का लोकार्पण और 583 करोड़ 92 लाख रुपये की लागत के 91 कार्याें का भूमिपूजन और शिलान्यास होगा। मुख्यमंत्री इस कार्यक्रम में 322 करोड़ 85 लाख रुपये की लागत से बनने वाले महासमुंद के मेडिकल कॉलेज के भवन निर्माण कार्य की आधारशिला रखेंगे।
© STDigital. Designed by Forever Infotech.



