उरई। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को लाभार्थियों को लाभांश वितरण कार्यक्रम इंदिरा स्टेडियम में आयोजित हुआ। यही नहीं 1824 करोड़ की 305 परियोजनाओं का शिलान्यास एवं लोकार्पण किया। मुख्यमंत्री का कार्यक्रम 2.10 बजे का निर्धारित था लेकिन उरई से पहले झांसी में कार्यक्रम में देरी होने के कारण यहां 3.30 बजे पहुंचे। उन्होंने कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि जालौन की धरती धार्मिक व आध्यात्मिक है जहां बड़े बड़े संतो ने अपना जीवनयापन किया। आज उन्हीं महापुरुषों के नाम से बैरागढ़, जालौन बालीदेवी, अक्षरा माता का मंदिर आदि के अलावा उन्होंने कहा कि कालपी भी अपनी वीरता के लिए जानी जाती है। यहां के वीर सपूतों से अंग्रेज हुकूमत को लोहे के चने चबाने काे मजबूर कर दिया था।
यह भी पढ़े : मुख्यमंत्री ने किया जेसोवा दिवाली मेला का उद्घाटन
उन्हाेंने कहा कि, कालपी आज भी प्रदेश में क्या देश में अपना लोहा मनवाने के लिए मशहूर है। यहां हैंडमेड पेपर और हस्तशिल्प मशहूर है । उन्होंने कहा कि जिले के उत्पादों की प्रदर्शनी प्रशासन द्वारा लगाई गई थी, जिसको मैने देखा काफी कुछ वस्तुएं है जिनके उत्थान के लिए सरकार कुछ कर सकती है । उन्होंने कहा कि जालौन एक ऐसा जिला है जहां पांच-पांच नदियों का संगम है जो अदभुत है। ये ऐतिहासिक के साथ साथ आध्यात्मिक भी है। पचनद से जालौन की पानी की समस्या हमेशा हमेशा के लिए समाप्त की जा सकती है। इसलिए इसमें डैम बनाने का जल्द प्रस्ताव बनवाकर प्रोजेक्ट तैयार करवाने के लिए सरकार प्रतिबद्ध है ।
इसके अलावा उन्होंने सपा पर प्रहार करते हुए कहा कि 2017 में बहन, बेटी दिन में निकलने से डरती थी अब रात्रि में भी निडर घूम सकती हैं। यदि किसी बहन बेटी को छूने तक की कोशिश की तो उसको सबक सिखाने में पुलिस देर नहीं करेगी। उन्होंने सपा पर तंज कसते हुए कहा कि सपा सरकार में चाचा व भतीजे की जोड़ी वसूली में प्रसिद्ध थी। ये सरकार त्यौहारों के पूर्व दंगे करवाती थी अब दंगे करने वाले का नाक रगड़वाने का काम मौजूदा सरकार कर रही है। उन्होंने कहा कि 2017 के पहले पर्व में उत्सव की जगह दंगाई रंग में भंग करते थे। वहीं सपा के मुखिया दंगाईयों के शांति दूत नजर आते थे। 2017 के पहले बेटी और व्यापारियों में सुरक्षा का डर था, अब बेटी तो पूर्ण सुरक्षित है ही साथ व्यापारी बिना डर दवाब के व्यापार कर रहा है। दंगाईयों को सरकार सबक सिखा रही है। सरकार प्रतिबद्ध है कि किसी भी प्रकार की अराजकता प्रदेश में न हो ।
उन्होंने कहा सपा की सरकार बनते ही महापुरुषों के नाम से बने स्मारक स्थलों को समाप्त कर दिया गया था। सपा ने एक जनपद एक माफिया पैदा किया था और डबल इंजन सरकार ने एक जिला एक उत्पाद को बढ़ावा देकर लोगों को आत्मनिर्भर बनाने का काम किया। उन्होंने कहा कि डबल इंजन की सरकार अपराध और अराजकता पर जीरो टाइलेंस पर कार्य कर रही है। गरीब की जमीन पर कब्जा करने वालों को याद करना होंगा कि दूसरे चौराहे पर यमराज बैठे हैं। उन्होंने कहा कि डबल इंजन की सरकार में विकास के नया कीर्तिमान स्थापित किया है । 2017 के पहले नौजवान रोजगार के लिए अन्य प्रदेशों में जाता तो उसको बड़ी शर्मिंदगी का सामना करना पड़ता था। अब रोजगार भी आसानी से उपलब्ध होता है । 2017 के पहले नेता अपने परिवार का विकास करते थे विकास के पैसे का बंदरबांट करते ,थे अब उसी पैसे से विकास के रास्ते खोले गए हैं। सपा सरकार में उद्योग धंधों को बंद करने का काम किया। यही सच्चे समाजवादी रहे डॉक्टर राममनोहर लोहिया, जनेश्वर मिश्र, मोहन सिंह पार्टी को ऊंचाइयों पर पहुंचाने का काम किया। वहीं आज यदि बात की जाए तो यह पार्टी गुंडों की पार्टी बन गई है। उन्होंने कहा सपा जातीय संघर्ष करने वाली पार्टी है।