नई दिल्ली : कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने सोमवार को जनसहयोग से धन जुटाने के अभियान ‘डोनेट फॉर देश’ की शुरुआत की। उन्होंने 1.38 लाख रुपये स्वयं इसमें दान किये। अभियान की शुरुआत कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे के आवासा 10 राजाजी मार्ग, नई दिल्ली से शुरू की गई। इस दौरान कांग्रेस कोषाध्यक्ष अजय माकन, पार्टी महासचिव नेता के.सी. वेणुगोपाल, जयराम रमेश और कई अन्य पार्टी नेता मौजूद थे।
कांग्रेस अध्यक्ष ने एक्स पर कहा- डोनेट फॉर देश अभियान, हाशिये पर रहने वाले समुदायों के अधिकारों को बनाये रखने, असमानताओं को पाटने और गिने-चुने पूंजीवाद लोगों का पक्ष लेने वाली, तानाशाही सरकार के खिलाफ एक मजबूत विपक्ष बनने की प्रतिबद्धता है।
उल्लेखनीय है कि कांग्रेस पार्टी के 138 वर्ष पूरे होने पर कांग्रेस पार्टी देशवासियों से 138 रुपये के गुणक (जैसे, 138 रुपये, 1,380 रुपये, 13,800 रुपये, या अधिक) दान करने के लिए अनुरोध करती है, ताकि कांग्रेस पार्टी एक बेहतर भारत के लिए काम कर सके। कांग्रेस ने इस आॅनलाइन क्राउडफंडिंग के लिए दो चैनल बनाये हैं।
Follow our Facebook Page 👉
Follow Us
Follow us on X (Twitter) 👉
Follow Us
Follow our Instagram 👉
Follow Us
Subscribe to our YouTube Channel 👉
Subscribe Now
Join our WhatsApp Group 👉
Join Now
Follow us on Google News 👉
Follow Now