रांची। कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद के बयान पर पलटवार करते हुए भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सह सांसद दीपक प्रकाश ने कहा कि कांग्रेस की सत्ता से दूरी पचा नहीं पा रही है, इसलिए नेता अनाप सनाप बयान दे रहे हैं।
उन्होंने कहा क्या कांग्रेस को घोटाले के लिए सत्ता सौंप दिया जाए? जीप खरीदी घोटाला, बोफर्स घोटाला, स्टाक मार्केट घोटाला, दूरसंचार घोटाला, यूरिया घोटाला, टू जी स्पेक्ट्रम घोटाला, कामनवेल्थ घोटाला समेत 40 से ज्यादा बड़े घोटालों के लिए क्या कांग्रेस को सत्ता क्यों सौंप दिया जाए? उन्होंने कहा की जिस प्रकार बिन पानी मछली नहीं रह सकती ठीक उसी प्रकार कांग्रेस सत्ता से दूर नहीं रह सकती है।
कहा कि कांग्रेस साम्प्रदायिक ध्रुवीकरण के लिए, विकास कार्यों पर कुठाराघात के लिए, सत्ता के आकंठ में डूबकर घोटाले के लिए सत्ता चाहती है जिसे देश की जनता समझ चुकी है।इसीलिये कांग्रेस को देश की सत्ता से बाहर कर दिया है।
श्री प्रकाश ने कहा कि जनता कांग्रेस के नीति से ऊबकर भाजपा को देश संभालने का मौका दिया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में भारत विकास और सुशासन के कार्यों के साथ आत्मनिर्भरता की ओर मजबूती से कदम बढ़ा रहा है। केंद्र सरकार ने कोरोना जैसे त्रासदी के बावजूद बेहतर कार्य किया है। राष्ट्र की सुरक्षा से लेकर एक एक गरीब व्यक्ति के जीवन को बेहतर करने हेतु कई कार्य किया है। देश विज्ञान, शिक्षा, सांस्कृतिक विकास, आंतरिक सुरक्षा, देश की राष्ट्रीय अखंडता की मजबूती में तेजी से आगे बढ़ा है। देश विकास पथ पर तेजी से अग्रसर हो रहा है। आज बुनियादी सुविधाओं का तीब्र विकास हो रहा।गांव ,गरीब ,किसान ,वंचित के कल्याण की योजनाएं बन रही।आज गरीबों के खाते में उनके हक का सौ पैसा खाते में पहुँच रहा। विचौलिये गायब हैं।
Follow our Facebook Page 👉
Follow Us
Follow us on X (Twitter) 👉
Follow Us
Follow our Instagram 👉
Follow Us
Subscribe to our YouTube Channel 👉
Subscribe Now
Join our WhatsApp Group 👉
Join Now
Follow us on Google News 👉
Follow Now