खूँटी। नगर पंचायत के नेताजी सुभाष चन्द्र बोस चौक में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राँची विधायक सीपी सिंह का पुतला दहन किया। कांग्रेस जिलाध्यक्ष रामकृष्ण चौधरी के नेतृत्व में नेताजी चौक में कार्यकर्ताओं ने पुआल का पुतला जलाकर सीपी सिंह मुर्दाबाद के नारे लगाए। कांग्रेस कार्यालय से लगभग दो दर्जन कार्यकर्ता पार्टी झंडा और पुतला लेकर नारेबाजी करते हुए नेताजी चौक पहुँचे और पुतला दहन किया। उन्होंने सीपी सिंह के द्वारा किया गया शब्द को अमर्यादित भाषा का प्रयोग बतलाया। कांग्रेस जिलाध्यक्ष रामकृष्ण चौधरी ने कहा कि विधायक सीपी सिंह ने जिस प्रकार से शब्दों का प्रयोग किया है वह अमर्यादित शब्द है। ऐसा शब्द का प्रयोग निंदनीय है। इस पुतला दहन कार्यक्रम में जिला प्रवक्ता ओम प्रकाश मिश्रा, प्रखण्ड अध्यक्ष सुशील संगा, नरेश तिर्की, मुरहू प्रखण्ड अध्यक्ष पौलुस पूर्ति रवि मिश्रा आदि दर्जनों लोग उपस्थित थे।
© STDigital. Designed by Forever Infotech.


