पटना। लखीसराय में दो सड़कों और रेलमार्ग पर एक बेली ब्रिज के निर्माण के लिए 45.68 करोड़ रुपए से अधिक राशि स्वीकृत की गई है। यह जानकारी साेमवार क उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दी।

यह भी पढ़े : गेंदा फूल सौन्दर्य से लेकर कृषि संवर्धन तक फूल एक उपयोग अनेक
लखीसराय में साध बाबा स्थान से बैजू स्थान वैरियापुर और गोपालपुरी से कोनीपार पीडब्ल्यूडी रोड तक 10.85 कि.मी. लंबी सडक बनेगी। इस परियोजना के लिए कुल 19.08 करोड़ की प्रशासनिक स्वीकृति दी गई है। यह सड़क स्थानीय निवासियों की आवाजाही को सुलभ बनाएगी और क्षेत्रीय विकास को गति प्रदान करेगी। साथ ही, इससे आर्थिक गतिविधियों में वृद्धि, ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापारिक सुविधा और सामाजिक बुनियादी ढांचे को भी मजबूती मिलेगी।
लखीसराय–किऊल रेलमार्ग पर बेली ब्रिज अधिष्ठापन हेतु 26.60 करोड़ की प्रशासिनक स्वीकृति की प्रक्रिया प्रारंभ की गई है। किऊल नदी पर स्थित पुराने रेलवे पुल के स्थान पर 9×45.72 मीटर आकार का बेली ब्रिज अधिष्ठापन प्रस्तावित है।
यह परियोजना सड़क सुरक्षा के साथ-साथ दोहरे रेलवे संपर्क के विकल्प के रूप में कार्य करेगी, जिससे यात्रियों की सुविधा और आपात परिस्थितियों में राहत व्यवस्था दोनों को मजबूती मिलेगी। इसके लिए तकनीकी विशेषज्ञों के साथ हुए संयुक्त निरीक्षण में यह पाया गया कि किऊल नदी पर मौजूद पुराना रेलवे पुल आंशिक मरम्मत के बाद बेली ब्रिज अधिष्ठापन के लिए उपयुक्त हैं।
बेली ब्रिज की संरचना: 9×45.72 मीटर की लंबाई होगी, कैरिजवे: 4.25 मीटर चौड़ा होगा और प्रोजेक्शन: दोनों ओर 1.5 मीटर होगा। सड़कों के साथ बेली ब्रिज का निर्माण न केवल यातायात का प्रवाह सुनिश्चित करेगा, बल्कि क्षेत्र की आपातकालीन सेवाओं, प्रशासनिक आवागमन एवं स्थानीय नागरिकों की दैनिक गतिविधियों में भी सहूलियत होगी।


