अहमदाबाद। नरेन्द्र मोदी स्टेडियम में खेले गए ipl2023 के फाइनल में चेन्नई सुपर किंग्स ने आईपीएल 2023 का खिताब अपने नाम कर लिया है. फाइनल मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स ने गुजरात टाइटन्स को पांच विकेट से हराया. सीएसके की जीत के हीरो रवींद्र जडेजा रहे, जिन्होंने आखिरी दो गेंदों पर छक्का एवं चौका लगाकर टीम को जीत दिलाई. एमएस धोनी की टीम चेन्नई ने पांचवीं बार आईपीएल खिताब अपने नाम किया है. धोनी ने अब सबसे ज्यादा आईपीएल ट्रॉफी जीतने के मामले में रोहित शर्मा की बराबरी कर ली है.
© STDigital. Designed by Forever Infotech.



