खूंटी। कर्रा प्रखंड के पहाड़ टोली गांव के पास बालारी नदी पर दो वर्ष पूर्व बना चेकडैम दो दिनों की भारी वर्षा के कारण रविवार को टूट गया। इससे पहाड़ टोली गांव के कई किसानों के खेतों में लगी फसल पूरी तरह बर्बाद हो गई। किसानों का कहना है कि चेक डैम निर्माण के दौरान संवेदक द्वारा सही से गार्डवाल का निर्माण नहीं कराया गया था। इसके कारण पानी के तेज बहाव को रोका नहीं जा सका। बताया गया कि चेक डैम का निर्माण दूसरे स्थान पर कर दिया गया। पहाड़ टोली गांव के किसानों ने प्रशासन चेकडैम निर्माण कार्य में अनियमितता की जांच कराने और किसानों को उचित मुआवजा देने की मांग की है।
© STDigital. Designed by Forever Infotech.



