पटना। रोहतास जिले के जमुहार स्थित गोपाल नारायण सिंह (जीएन सिंह) विश्वविद्यालय का दूसरा दीक्षांत समारोह 10 जून को मनेगा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में केंद्र सरकार के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह शामिल होंगे। इसकी जानकारी विश्वविद्यालय की साईट पर जारी की गयी है।
कार्यक्रम का आयोजन देवमंगल सभागार में किया गया है, जहां कार्यक्रम का शुभारंभ लगभग 10:30 बजे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह करेंगे। रक्षा मंत्री के आगमन को लेकर विश्वविद्यालय परिसर में तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं।