स्वदेश संवाददाता
इचाक। दुर्गा पूजा को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह से सतर्क है। इसी क्रम में सोमवार को उपायुक्त शशि प्रकाश सिंह एवं पुलिस अधीक्षक अंजनी अंजन ने संयुक्त रूप से इचाक प्रखंड के डुमरौन दुर्गा पूजा पंडाल का निरीक्षण किया।हिंदुस्तान चौक से पूजा पंडाल तक फ्लैग मार्च किया गया इस दौरान ड्रोन से भी निगरानी की गई।उन्होंने पूजा पंडाल की व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए आयोजकों एवं अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के क्रम में उपायुक्त और पुलिस अधीक्षक ने विधि-व्यवस्था, सुरक्षा प्रबंधन, भीड़ नियंत्रण, आपातकालीन तैयारी और अग्नि सुरक्षा उपकरणों की उपलब्धता पर विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि दुर्गा पूजा शांतिपूर्ण एवं गरिमामय माहौल में सम्पन्न हो, इसके लिए जिला प्रशासन हर संभव प्रयास कर रहा है। दोनों अधिकारियों ने पूजा समिति से अपील किया कि प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन सुनिश्चित करें और किसी भी प्रकार की समस्या होने पर तुरंत पुलिस या प्रशासन को सूचित करें। वहीं, आम नागरिकों से भी सहयोग की अपील करते हुए कहा कि त्योहार को आपसी सौहार्द, भाईचारे और एकजुटता के साथ मनाया जाए। निरीक्षण के दौरान पूजा समिति को दुर्गा पूजा की हार्दिक शुभकामनाएं भी दीं। इस दौरान प्रशिक्षु आईपीएस श्रुति, एसडीएम बैजनाथ कामती, एडिशनल एसपी अमित कुमार, इंस्पेक्टर जगलाल मुंडा, सीओ राम जी प्रसाद गुप्ता,थाना प्रभारी राजदीप कुमार सहित प्रशासनिक व पुलिस बल जवान मौजूद रहे।
© STDigital. Designed by Forever Infotech.



