Patna : केंद्रीय शिक्षा मंत्री और बिहार चुनाव प्रभारी धर्मेंद्र प्रधान मंगलवार को तड़के एजी कॉलोनी पार्क पहुंचे और पारंपरिक विधि-विधान से उदीयमान सूर्य को अर्घ्य दिया। मौके पर स्थानीय विधायक डॉ. संजीव चौरसिया, भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री ऋतुराज सिन्हा, संतोष रंजन राय व अन्य वरिष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
श्री प्रधान ने सभी छठव्रतियों और बिहारवासियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि छठ पूजा आस्था, अनुशासन और लोक संस्कृति का अद्भुत समागम है, जो समाज में एकता और सद्भाव का संदेश देती है।



