RANCHI : राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने सोमवार को रांची से ऋषिकेश (वाया लोहरदगा, टोरी, डाल्टनगंज, डेहरी-ऑन-सोन, वाराणसी, अयोध्याधाम, बरेली एवं हरिद्वार) तक नई रेल सेवा प्रारंभ करने के संबंध में केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को पत्र लिखा है।
इस संबंध में राज्यपाल को फेडरेशन ऑफ झारखंड चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष आदित्य मल्होत्रा की ओर से प्रार्थना-पत्र प्राप्त हुआ था। राज्यपाल ने पत्र में इसे आवश्यक और जनहित से जुड़ा विषय बताया। उन्होंने कहा कि रांची से उत्तर प्रदेश के प्रमुख धार्मिक और सांस्कृतिक नगरों जैसे लखनऊ, अयोध्या, बरेली, ऋषिकेश और हरिद्वार के लिए सीधी रेल सेवा की अत्यंत आवश्यकता है। वर्तमान में यात्रियों को आवागमन में कई असुविधाओं का सामना करना पड़ता है।
राज्यपाल ने पत्र में उल्लेख किया कि प्रस्तावित नई रेल सेवा प्रारंभ होने से श्रद्धालुओं को श्री अयोध्याधाम में प्रभु श्रीराम के दर्शन और हरिद्वार एवं ऋषिकेश जैसे पवित्र तीर्थस्थलों तक आसानी से पहुंचने की सुविधा मिलेगी।
उन्होंने कहा कि इस रेल सेवा के प्रारंभ होने से झारखंड और उत्तर प्रदेश के मध्य धार्मिक, सांस्कृतिक और आर्थिक संबंधों को मजबूती मिलेगी। साथ ही व्यापार, पर्यटन और सामाजिक गतिविधियों को भी प्रोत्साहन प्राप्त होगा।
Follow our Facebook Page 👉
Follow Us
Follow us on X (Twitter) 👉
Follow Us
Follow our Instagram 👉
Follow Us
Subscribe to our YouTube Channel 👉
Subscribe Now
Join our WhatsApp Group 👉
Join Now
Follow us on Google News 👉
Follow Now



