Begusarai: अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद बेगूसराय जिला बैठक आज जीडी कॉलेज के सेमिनार भवन में आयोजित किया गया। बैठक में अभ्यास वर्ग, नगर इकाई गठन, प्लस-टू इकाई गठन, आंबेडकर पुण्यतिथि, अध्यक्ष-मंत्री बैठक, राष्ट्रीय अधिवेशन, शैक्षणिक गतिविधि, आंदोलन एवं सेवा कार्य सहित अन्य विषयों पर चर्चा किया गया।
मौके पर उपस्थित पूर्व राष्ट्रीय कार्यकारणी सदस्य अजीत चौधरी ने कहा कि संगठन की परंपरा के अनुसार सदस्यता अभियान के बाद सभी इकाई का पुनर्गठन किया जाता है। बेगूसराय के कुछ इकाई का गठन हो चुका है, बाकी सभी इकाई का गठन जल्द किया जाएगा। इसके साथ ही आगामी पांच नवम्बर को बेगूसराय नगर का अभ्यास वर्ग आयोजित किया जाएगा।
इस कार्यक्रम में तीन सौ छात्र-छात्रा कार्यकर्ता भाग लेंगे। इसमें अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्य पद्धति, सिद्धांत, उद्देश्य सहित अन्य विषयों पर विस्तार पूर्वक चर्चा किया जाएगा। विभाग संयोजक सोनू कुमार ने बताया की आगामी छह दिसम्बर को बेगूसराय के सभी इकाई में डॉ. आम्बेडकर की पुण्यतिथि मनाई जाएगी। दस नवम्बर को मुजफ्फरपुर में अध्यक्ष एवं मंत्री का बैठक आयोजित किया गया है।
ये भी पढ़ें : –इन्वेस्टर्स समिट के लिए अब तक 54 हजार करोड़ से अधिक के हुए एमओयू : मुख्यमंत्री धामी
उक्त बैठक में बेगूसराय जिले के सभी अध्यक्ष एवं मंत्री शामिल होंगे। बैठक में मुख्य रूप से राष्ट्रीय संगठन मंत्री आशीष चौहान की उपस्थिति रहेगी। मौके पर उपस्थित जिला संयोजक पुरुषोत्तम कुमार ने बताया कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता सेवा को अपना कर्म और धर्म समझते हैं। हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी दुर्गा पूजा में सहायता शिविर और छठ पूजा के समय घाट की सफाई सहित अन्य कार्य किए जाएंगे।
स्वामी विवेकानन्द जयंती के अवसर पर आयोजित होने वाले स्वामी विवेकानन्द प्रतिभा खोज परीक्षा में दस हजार से अधिक छात्र-छात्रा भाग लेंगे। दिसम्बर के तीसरे सप्ताह में इस परीक्षा का आयोजन तथा 12 जनवरी को पुरस्कार वितरण किया जाएगा। प्रदेश कार्यकारणी सदस्य राज दीपक गुप्ता ने बताया की इस वर्ष 30 नवम्बर से तीन दिसम्बर तक दिल्ली में प्रस्तावित राष्ट्रीय अधिवेशन में बेगूसराय से भी दर्जनों कार्यकर्ता शामिल होंगे।
प्रदेश कार्यकारणी सदस्य कमल कुमार ने बताया की आज सभी स्कूल एवं कॉलेज में समस्याओं का अंबार लगा हुआ है, मूलभूत सुविधाओं का घोर अभाव है। सभी स्कूल और कॉलेज में मूलभूत सुविधा उपलब्ध हो, अन्यथा अभाविप आंदोलन के लिए बाध्य होगी। मौके पर नगर अध्यक्ष राजाजीत, प्रदेश कार्यकारणी सदस्य निशांत, नगर सह मंत्री अजीत, आकाश, प्रह्लाद, मंगल, विशाल, गप्पू, पल्लवी एवं छोटू सहित अन्य उपस्थित थे।