स्वदेश संवाददाता
इचाक : पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर चलाए गए अभियान के तहत सूर्य मंदिर के पास से ब्राउन शुगर बेचने आए एक कारोबारी को गिरफ्तार कर शनिवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया । इसकी जानकारी इंस्पेक्टर जगलाल मुंडा और थाना प्रभारी राजदीप कुमार ने दी। पुलिस अधिकारियों ने प्रेस को बताया कि एसपी अंजनी अंजन को गुप्त सूचना मिली थी, कि चपरख गांव के संदीप कुमार सूर्य मंदिर के पास ब्राउन शुगर और गंजा बेचने के पहुंचने वाला है। एसपी के निर्देश पर डीएसपी अमित कुमार के नेतृत्व में छापामारी दल का गठन करते हुए,सूचना सत्यापन को लेकर दल को सूर्य मंदिर भेजा गया। जहां संदीप कुमार 18 पुड़िया में करीब दो ग्राम ब्राउन शुगर, जिसकी कीमत लगभग 15 हजार और 50 ग्राम गांजा के साथ गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में संदीप ने पुलिस को बताया कि जेल में बंद दीपक कुमार मेहता के कहने पर वह ब्राउन शुगर और गांजा बेचने सूर्य मंदिर के पास पहुंचा था।इसी दौरान पुलिस ने दबोच लिया।संदीप के निशानदेही पर नशेड़ियों और कारोबारी के खिलाफ लगातार छापामारी अभियान चला रही है। इधर संदीप को न्यायिक हिरासत में भेजा जा चुका है।
Previous Articleसीएम झारखंड विधानसभा की 25वीं वर्षगांठ के समारोह में हुए शामिल
Next Article ड्रग्स कारोबारी चढ़ा पुलिस के हत्थे भेजा गया जेल



