उदालगुड़ी (असम)। उदालगुड़ी जिले के ओरांग के गेलाबिल इलाके के राष्ट्रीय राजमार्ग-15 पर हुए सड़क हादसे में आठ लोगों की मौत हो गई। यह लोग शादी समारोह से लौट रहे थे।
पुलिस ने बताया कि मंगलदै से विवाह समारोह में शामिल होकर बुधवार तड़के शोणितपुर जिला मुख्यालय शहर तेजपुर की ओर लौटते समय कार (एएस-12वी-9333) सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकरा गई। दुर्घटना में मौके पर कार में सवार कुल आठ लोगों की मौत हो गई।
मृतकों की पहचान दिगंत सैकिया, रिंकू सैकिया, रंजीत डेका, पार्थ पुरी, नारायण दास, रिंकू बोरा, कमल देवनाथ के रूप में की गई है। एक व्यक्ति की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस हादसे की जांच कर रही है।
मुख्मंत्री सर्वानंद सोनोवाल ने हादसे पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने ईश्वर से मृतकों की आत्मा की शांति की कामना की है।
Follow our Facebook Page 👉
Follow Us
Follow us on X (Twitter) 👉
Follow Us
Follow our Instagram 👉
Follow Us
Subscribe to our YouTube Channel 👉
Subscribe Now
Join our WhatsApp Group 👉
Join Now
Follow us on Google News 👉
Follow Now