इचाक। गुप्त सूचना के अनुसार इचाक पुलिस साडम क्रेशर मंडी में जीतन महतो के झोपड़ी से भारी मात्रा में अवैध रूप से विस्फोटक पदार्थ जप्त किया गया। आपको बता दे कि जीतन महतो महीनों से अवैध रूप से क्रेसर व खदान चलाया करता था। उक्त सूचना के सत्यापन हेतु पुलिस प्रशासन ने एक टीम गठित कर छापामारी की। जिसमें जीतन महतो के झोपड़ी से भारी मात्रा में एक जिलेटिन 204 अदद, दो डेटोनेटर 110 अदद, एवं अन्य एक्सक्लूसिव 15 पैकेट जिस पर स्टार ब्रांड लिखा हुआ है बरामद किया गया। उक्त सभी विस्फोटक पदार्थों को जप्त कर विस्फोटक पदार्थ अधिनियम के तहत जितन महतो के खिलाफ कांड दर्ज कर लिया गया है।
© STDigital. Designed by Forever Infotech.



