स्वदेश संवाददाता
बरकट्ठा। कोलकाता से बिहार की ओर जाने वाली मछली लदी गाड़ियां इन दिनों जीटी रोड पर बेधड़क चल रही हैं। स्थानीय लोगों का आरोप है कि इन वाहनों को मिलीभगत से बेरोक-टोक पास कराया जा रहा है। लोगों के अनुसार जीटी रोड पर नियमित रूप से गश्ती टीम तैनात रहती है, लेकिन इनका मकसद कुछ और रहता है। एक सप्ताह पूर्व गोरहर में एक बस पलट गई थी, जिसमें यात्रियों से अधिक मछली लदी थी। इस दुर्घटना की प्राथमिकी तो दर्ज की गई, लेकिन उसमें मछली की कोई चर्चा तक नहीं की गई। लोगों के अनुसार इससे यह साफ झलकता है कि पुलिस और मछली व्यापारियों के बीच गहरी सेटिंग है। इतना ही नहीं, पुलिस की पीसीआर वैन और संदिग्ध मछली वाहन एक साथ देखा जाना, यह वीडियो अब क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।इस फोटो और वीडियो का पुष्टि हमारे चैनल नहीं करती है। इस संबंध में थाना प्रभारी सोनू कुमार से पूछे जाने पर उन्होंने बताया कि यह आरोप बेबुनियाद है ।इस प्रकार की कोई भी बात नहीं हुई है।
थाना के सामने से धड़ल्ले से गुजर रही मछली लदी गाड़ियां थाना प्रभारी ने कहा आरोप बेबुनियाद
Previous Articleराज्य के 13 जिलों में तेज बारिश और वज्रपात की चेतावनी
Next Article मॉडल और अभिनेत्री शेफाली जरीवाला का निधन



