जम्मू : जम्मू-कश्मीर के राजौरी में शुक्रवार को सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ में पांच जवान शहीद हो गए। वहीं, आईईडी ब्लास्ट में करीब एक अफसर समेत कुछ जवान घायल बताए जा रहे हैं। जिन्हें हेलीकॉप्टर से इलाज के लिए ले जाया गया। जानकारी के मुताबिक, इलाके में 2 से 3 आतंकवादियों के छिपे होने की खबर मिली थी। जिसके बाद से सुरक्षाबलों ने इलाके को घेर लिया था। शुक्रवार सुबह से जारी मुठभेड़ राजौरी जिले के बनयारी पर्वतीय क्षेत्र के डोक इलाके की है जहां केसरी हिल्स के ऊपर आतंकी छिपे हुए हैं। वहीं, खबर यह भी है कि इस ब्लास्ट और मुठभेड़ के बीच कई आतंकी भी घायल हैं। पाकिस्तान के विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो भारत दौरे पर हैं। ऐसे में राजौरी की यह घटना होना बड़ी बात है। राजौरी में इस घटना के बाद से ही इंटरनेट पर बैन लगा दिया गया है। इसके साथ ही वारदात वाली जगह पर सेना के आलाधिकारी डेरा डाले हुए हैं।
सेना के सूत्रों के मुताबिक इलाके में आतंकियों के छिपे होने की खबर मिली थी। जिसकी सूचना पर सेना और जम्मू-कश्मीर पुलिस की टीम ने संयुक्त तलाशी अभियान चलाया। इस दौरान आतंकियों को जैसे ही भनक मिली। वे सामने से फायरिंग करने लगे। जिसके जवाब में सुरक्षा बलों ने भी जवाबी कार्रवाई में फायरिंग की।
आतंकवाद बर्दाश्त नहीं : विदेश मंत्री जयशंकर
पाकिस्तान के विदेश मंत्री बिलावट भुट्टो की भारत यात्रा के बीच भारत के विदेश मंत्री ने आतंकवाद को लेकर साफ संदेश दिया है। जयशंकर ने कहा कि भारत किसी भी कीमत पर आतंकवाद को बर्दाश्त नहीं करेगा। ऐसे में राजौरी में जवानों की शहादत की यह घटना हो जाना बड़ी बात है।







