पटना। बाएं कूल्हे के ऑपरेशन के बाद सिलीगुड़ी के निजी अस्पताल में भर्ती सिक्किम के पूर्व राज्यपाल और पटना निवासी गंगा प्रसाद की हालत स्थिर है। वे सिक्किम को राज्य का दर्जा मिलने के 50 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में 29 मई को आयोजित स्वर्ण जयंती समारोह में भाग लेने के लिए गंगटोक गए थे। वापसी के दौरान रविवार को सिलीगुड़ी के होटल में पैर फिसलने से चोटिल हो गए थे।
यह भी पढ़े : योगी कैबिनेट का फैसला : पूर्व अग्निवीरों को 20 प्रतिशत आरक्षण देगी राज्य सरकार
सिक्किम के मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग कुशल क्षेम पूछने मंगलवार को भी अस्पताल पहुंचे और इलाज में लगे डॉक्टरों से बात की। पूर्व विधान पार्षद रहे 85 वर्षीय गंगा बाबू वर्तमान में बिहार राज्य आर्य प्रतिनिधि सभा के संरक्षक और दधीचि देहदान समिति के अध्यक्ष हैं।



