रूस-यूक्रेन युद्ध के तीसरे वर्ष में यूक्रेन ने एक बड़ी रणनीतिक सफलता हासिल करते हुए रूस के चार प्रमुख एयरबेस पर हमला किया है। ‘ऑपरेशन वेब’ नामक इस गुप्त मिशन को यूक्रेन की सुरक्षा सेवा (SBU) ने डेढ़ साल की तैयारी के बाद अंजाम दिया। इस हमले में अत्याधुनिक FPV ड्रोन का इस्तेमाल कर 41 रूसी भारी बमवर्षक विमानों को नष्ट कर दिया गया।
इस हमले से रूस को सैन्य और आर्थिक दोनों स्तरों पर भारी नुकसान हुआ है। यूक्रेनी मीडिया स्रोत ‘The Kyiv Independent’ के अनुसार, यह हमला बेहद योजनाबद्ध और सटीक तरीके से किया गया। यह रूस की युद्ध क्षमता पर एक करारा प्रहार माना जा रहा है, क्योंकि नष्ट किए गए बमवर्षक वही विमान हैं जिनका इस्तेमाल रूस, यूक्रेनी शहरों पर हमले के लिए करता रहा है।
इस हमले ने न केवल यूक्रेन की तकनीकी दक्षता और ड्रोन युद्ध नीति को उजागर किया है, बल्कि रूस के लिए भविष्य में सुरक्षा चुनौतियों को भी बढ़ा दिया है।