रामगढ़। रामगढ़ थाना क्षेत्र में रुंगटा ग्रुप के झारखंड इस्पात प्लांट में फर्निश अचानक ब्लास्ट कर गया। इस हादसे में वहां काम कर रहे लगभग नौ मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।
यह भी पढ़े : झारखंड के सारंडा के जंगल में आईईडी ब्लास्ट, कोबरा 205 बटालियन का जवान घायल
रामगढ़ थाना प्रभारी नवीन प्रकाश पांडे ने सोमवार को बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की एक टीम को घटनास्थल पर भेजा गया था। प्लांट प्रबंधन से जुड़े लोगों ने बताया कि काम के दौरान ही अचानक भट्टी में लगा फर्निश ब्लास्ट कर गया। वहां घायल हुए सभी मजदूरों को प्राथमिक उपचार के बाद रांची के देवकमल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। लगभग पांच मजदूरों की हालत नाजुक बताई जा रही है। फर्निश कैसे फटा और किसकी लापरवाही है, इसका पता लगाया जा रहा है।
Follow our Facebook Page 👉
Follow Us
Follow us on X (Twitter) 👉
Follow Us
Follow our Instagram 👉
Follow Us
Subscribe to our YouTube Channel 👉
Subscribe Now
Join our WhatsApp Group 👉
Join Now
Follow us on Google News 👉
Follow Now


