लातेहार। सदर थाना क्षेत्र के एक गांव में आदिवासी युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म का एक मामला शनिवार काे प्रकाश में आया है। घटना के संबंध में लातेहार सदर थाना में एक मामला भी दर्ज किया गया है।
यह भी पढ़े : झारखंड में भीषण गर्मी का प्रकोप, 8 जिलों में लू का अलर्ट जारी
जानकारी के अनुसार सदर थाना क्षेत्र के हरतुआ गांव में आयोजित शादी समारोह में एक युवती आई थी। शुक्रवार की रात जब शादी समारोह का कार्यक्रम चल रहा था इस दौरान गांव के कुछ युवकों ने युवती को अगवा कर गांव से थोड़ी दूर स्थित जंगल में ले गए और उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया।
घटना के बाद आरोपित युवकों ने युवती को गंभीर अवस्था में जंगल में छोड़कर फरार हो गए। शुक्रवार की देर रात युवती किसी प्रकार वापस अपने परिजनों के गांव पहुंची और उन्हें पूरी घटना की जानकारी दी। इसके बाद शनिवार को इस संबंध में सदर थाना में मामला दर्ज कराया गया।
मामला दर्ज करने के बाद पुलिस की टीम आरोपिताें की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी आरंभ कर दी है।
इस संबंध में थाना प्रभारी प्रमोद कुमार सिन्हा ने बताया कि मामले की शिकायत मिलने के बाद पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापामारी कर रही है। जल्द ही आरोपिताें को गिरफ्तार किया जाएगा। उन्होंने बताया कि पीड़ित युवती को मेडिकल जांच के लिए अस्पताल भेजा गया है।


