गिरिडीह। जिले के सरिया थाना अंतर्गत चिरवां पंचायत के कनाडीह निवासी प्रवासी मजदूर सहदेव महतो (40) की गुजरात के एक अस्पताल में मौत हो गई। महतो को काम के दौरान शुक्रवार की शाम अचानक पेट में दर्द उठा। इसके बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया। इलाज के क्रम में शनिवार को उसकी मौत हो गई। मौत की सूचना मिलते ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। सहदेव रिलायंस कंपनी में काम करता था। वह अपने पीछे पत्नी सोहदरी देवी, पुत्री दुलारी कुमारी (18) व पुत्र संजय कुमार(15) को छोड़ गया है। प्रवासी मजदूरों के लिए काम करने वाले सामाजिक कार्यकर्ता सिकंदर अली ने संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि झारखंड के प्रवासी मजदूर की मौत का यह कोई पहला मामला नहीं है। इससे पहले भी कई लोगों की मौत हो चुकी है। सरकार मजदूर हित में कुछ भी पहल नहीं कर रही है। मजदूरों का पलायन तेजी से हो रहा है। गुजरात से शव मंगवाने की उन्होंने सरकार से गुहार लगाई है।
Follow our Facebook Page 👉
Follow Us
Follow us on X (Twitter) 👉
Follow Us
Follow our Instagram 👉
Follow Us
Subscribe to our YouTube Channel 👉
Subscribe Now
Join our WhatsApp Group 👉
Join Now
Follow us on Google News 👉
Follow Now