गिरिडीह, 24 जून । डुमरी थाना क्षेत्र के मधगोपाली पंचायत के दुधपनिया के रहने वाले कामेश्वर महतो की मौत तमिलनाडु के वेल्लूर में कार्य के दौरान 23 जून को करंट लगने से हो गयी। दुधपनिया निवासी हुलास महतो के पुत्र कामेश्वर (25) जनवरी 2020 को रोजी रोटी की तलाश में ट्रांसमिशन कंपनी में कार्य करने के लिए तमिलनाडु के वेल्लूर गया था, जहां 23 जून को कार्य के दौरान करंट लगने से उसकी मौत हो गयी। जानकारी के अनुसार कामेश्वर तमिलनाडु में वोल्टेज ट्रांसमिशन कंपनी में कार्यरत था। वह अपने पीछे पत्नी खुशबू कुमारी,ढाई साल का पुत्र आदित्य कुमार को छोड़ गया। प्रवासी मजदूरों के हितार्थ में हमेशा कार्य करने वाले समाजसेवी सिकन्दर अली ने कंपनी से उचित मुआवजे मांग की है।
© STDigital. Designed by Forever Infotech.


