देवघर। रिखिया थाना क्षेत्र के जमुआ गांव से एक अजीबो गरीब प्रेम प्रसंग का मामला सामने आया है। विनय तुरी ने पहले प्रेमिका को चाकू मारा और फिर प्रेमी ने खुद ही जहरीला पदार्थ खा लिया। इसके बाद दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया।
किशोरी के परिजनों ने कहा कि इसकी बहन अपने छोटे-छोटे बच्चों के साथ शौच करने के लिए तालाब में गई थी। इसी क्रम में विनय तुरी आया और इससे जबरन शादी करने को कहा। जब किशोरी ने मना किया तो जबरन इसे खीच कर खेत में ले गया। साथ में गए बच्चों ने इसकी सूचना परिजनों को दी। इसके बाद परिजन मौके पर पहुंचे तो काफी ढूंढने के बाद घायल अवस्था में खेत में पाया गया। उसके बाद लड़के ने भी जहर खा लिया था। फिलहाल दोनों घायलों को देवघर सदर अस्पताल लाया गया, जहां पर दोनों का इलाज चल रहा है।
Follow our Facebook Page 👉
Follow Us
Follow us on X (Twitter) 👉
Follow Us
Follow our Instagram 👉
Follow Us
Subscribe to our YouTube Channel 👉
Subscribe Now
Join our WhatsApp Group 👉
Join Now
Follow us on Google News 👉
Follow Now