नई दिल्ली। भारत में कोरोना वायरस मामलों (Coronavirus cases in India) की संख्या 27 लाख से ज्यादा हो गई है। पिछले 24 घंटों में 55 हजार से ज्यादा नए केस सामने आए जबकि 57 हजार से ज्यादा मरीज ठीक होकर घर चले गए। एक तरफ जहां ये आंकड़े महामारी की भयावहता जाहिर करते हैं, वहीं तस्वीर का दूसरा पहलू भी है। भारत में टेस्टिंग और आइसोलेशन की दिशा में जिस तेजी से काम हुआ है, उसका नतीजा बढ़ते रिकवरी रेट और कम होते डेथ रेट पर साफ देखा जा सकता है। ऐक्टिव मामलों और रिकवर मामलों के बीच का अंतर करीब 13 लाख का है।
देश के 30 राज्यों की हालत में सुधार
भारत के 30 राज्य/केंद्रशासित प्रदेश ऐसे हैं जो नैशनल एवरेज से बेहतर प्रदर्शन कर रहे हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, केसेज का जल्द पता लगने, टाइम से उन्हें आइसोलेट करने, प्रभावी क्लिनिकल ट्रीटमेंट से केस फैटलिटी रेट कम हुआ है। भारत में कोरोना से मृत्यु दर 1.92 प्रतिशत है और वह दुनिया के सबसे कम डेथ रेट वाले देशों में शामिल है।
रिकवरी रेट अब 73% के पार
देश में कोरोना से ठीक हो चुके लोगों की संख्या 19,77,779 हो गई है। यानी कुल मामलों में से 73.18% मरीज रिकवर हो चुके हैं। महाराष्ट्र, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक वे राज्य हैं जहां का रिकवरी रेट अभी बाकी जगह से कम है। दिल्ली का रिकवरी रेट सबसे बेहतर है।
टेस्टिंग का बना नया रेकॉर्ड
भारत ने पिछले 24 घंटों में रेकॉर्ड 8.97 लाख टेस्ट्स किए है। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, देश में कोविड टेस्टिंग लैब्स की संख्या बढ़कर 1,476 हो गई है। इनमें से 971 सरकारी लैब्स हैं जबकि 505 प्राइवेट लैब्स हैं। देश में अबतक कोरोना के 3,0941,264 टेस्ट हो चुके हैं।
Follow our Facebook Page 👉
Follow Us
Follow us on X (Twitter) 👉
Follow Us
Follow our Instagram 👉
Follow Us
Subscribe to our YouTube Channel 👉
Subscribe Now
Join our WhatsApp Group 👉
Join Now
Follow us on Google News 👉
Follow Now