नई दिल्ली: राष्ट्रीय स्वाभिमान आंदोलन की राष्ट्रीय कार्यसमिति बैठक के दूसरे दिन शनिवार को संगठन के विस्तार पर चर्चा हुई। नई दिल्ली के राजेंद्र नगर स्थित आर्य समाज मंदिर में आयोजित बैठक में संस्थापक संरक्षक केएन गोविंदाचार्य ने कहा कि संगठन में अधिक से अधिक युवाओं को जोड़ें। संगठन विस्तार के लिए जिला, प्रांत और राष्ट्रीय स्तर के पदाधिकारी अधिक से अधिक प्रवास करें। छोटी-छोटी बैठकें करें। नए लोगों को जोड़कर स्थानीय स्तर पर कार्यक्रम का आयोजन हो।
आंदोलन के राष्ट्रीय संयोजक बसवराज पाटील ने संगठन के उद्देश्य और कार्यपद्धति के बारे में विस्तार से बताया।
राष्ट्रीय कार्यकारी संयोजक सुरेंद्र सिंह बिष्ट ने सम्पर्क ईकाई, सक्रिय ईकाई और सक्षम ईकाई बारे में बताया। साथ ही देश के महत्वपूर्ण 60।जिलों ओर फोकस करने के लिए कहा। उन्होंने प्राकृति केंद्रीत विकास की अवधारणा के बारे में जानकारी दी।
देशभर से आये कार्यकर्ताओं ने संगठन की मजबूती के लिए अपने महत्वपूर्ण सुझाव दिए।
विलियम हांसदा ने बैठक सत्र की अध्यक्षता की।
गिरिराज गुप्ता (कोटा, राजस्थान), माधवन जी (कर्नाटक), अरुण सत्यमूर्ति (पटना), अरविंद तिवारी मंटू प्रमुख रूप से बैठक में शामिल रहे।