DHANBAD : लोयाबाद थाना क्षेत्र में हाईवा लूट को पुलिस ने महज़ 24 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया है। मिली जानकारी के अनुसार, एकड़ा शिव मंदिर के पास से हाईवा संख्या JH10AP-1438 को अज्ञात अपराधियों ने रोककर ड्राइवर के साथ मारपीट करते हुए गाली-गलौज किया और वाहन लेकर फरार हो गए थे। वाहन मालिक द्वारा आवेदन दिए जाने के बाद लोयाबाद थाना में मामला दर्ज किया गया और पुलिस ने त्वरित कार्रवाई शुरू की। कांड की गंभीरता को देखते हुए वरीय पुलिस अधीक्षक धनबाद के निर्देश पर पुलिस उपाधीक्षक (विधि-व्यवस्था) के नेतृत्व में एक विशेष अनुसंधान दल (SIT) का गठन किया गया। टीम ने तकनीकी दोनों आधारों पर तेज़ी से काम करते हुए मात्र एक दिन में घटना का सफल उद्भेदन कर लिया। ग्रामीण एसपी ने बताया कि SIT टीम की त्वरित कार्रवाई ने एक बार फिर साबित किया है कि धनबाद पुलिस संगठित अपराध पर कड़ा शिकंजा कसने को लेकर पूरी तरह गंभीर है। पुलिस अब गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर इनके आपराधिक नेटवर्क की भी पड़ताल कर रही है।
Previous Articleपिता की हत्या कर आईटीबीपी जवान ने की आत्महत्या
Next Article आग से खलिहान जलकर खाक, भारी क्षति



