फिल्म अभिनेता ऋतिक रौशन और टाइगर श्रॉफ अभिनीत फिल्म ‘वॉर’ का पहला गाना रिलीज हो गया हैं। इस गाने का टाइटल है ‘घुंघरू’। यह गाना एक पार्टी सॉन्ग हैं। इस गाने में वाणी कपूर अपने बोल्ड अंदाज में काफी हॉट लग रहीं हैं। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार ऋतिक रौशन और वाणी कपूर पर फिल्माये गए इस गाने की शूटिंग इटली के अमालफी कोस्ट के पोसितानो बीच पर हुई है। खास बात ये है कि उस लोकेशन पर पहली बार किसी बॉलीवुड गाने की शूटिंग हुई है। फिल्म वॉर का यह गाना 1987 में आई फिल्म ‘परम धरम’ के गाने ‘मोहे आये न जग से लाज मैं इतना ज़ोर से नाची आज के घुंघरू टूट गए’ का रीक्रिएट वर्ज़न हैं । ऋतिक रौशन और वाणी कपूर जमकर इस गाने पर डांस कर रहे हैं। फिल्म का ‘घुंघरू’ गाना मशहूर सिंगर अरिजीत सिंह और वाणी कपूर ने मिलकर गाया हैं। इस गाने के बोल कुमार ने लिखे हैं तथा म्यूजिक विशाल-शेखर ने दिया हैं। सोशल मीडिया पर यह गाना धूम मचा रहा हैं। वहीं दर्शकों को ऋतिक रौशन और टाइगर श्रॉफ अभिनीत इस फिल्म का बेसब्री से इन्तजार हैं। सिद्धार्थ आनंद के निर्देशन में बनीं फिल्म ‘वार’ दो अक्टूबर को को परदे पर रिलीज होंगी।
Follow our Facebook Page 👉
Follow Us
Follow us on X (Twitter) 👉
Follow Us
Follow our Instagram 👉
Follow Us
Subscribe to our YouTube Channel 👉
Subscribe Now
Join our WhatsApp Group 👉
Join Now
Follow us on Google News 👉
Follow Now