Rohtas : जिले के डेहरी नगर थाना क्षेत्र में सनसनी फैलाने वाले ‘लाल ट्रॉली बैग’ हत्याकांड का पुलिस ने उद्भेदन कर दिया है। पुलिस ने मामले के मुख्य आरोपित और मृतिका के पति, कयामुद्दीन अंसारी को कैमूर जिले से गिरफ्तार कर लिया है।आरोपित ने अपना गुनाह कबूल कर लिया है।एसडीपीओ अतुलेश झा ने यह जानकारी बुधवार को नगर थाना में प्रेस वार्ता में दीl
उन्होने बताया कि गत 1 फरवरी को डेहरी नगर रेलवे स्टेशन के पास सब्जी मंडी के पीछे कचरे के ढेर में एक संदिग्ध लाल रंग का ट्रॉली बैग मिला था। बैग से तेज दुर्गंध आने के बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जब बैग खोला, तो उसमें एक अज्ञात महिला का शव बरामद हुआ।
उन्होने बताया कि घटना की गंभीरता को देखते हुए एसपी के निर्देश पर एक विशेष टीम और एफएसएल की टीम ने साक्ष्य संकलन किया lमृतिका मेहरून खातून उर्फ मेहरून निशा (25) है, जो मूल रूप से उत्तर प्रदेश के चंदौली जिले की रहने वाली थी। उसकी शादी डेहरी के जक्की बीघा निवासी कयामुद्दीन शेख से हुई थी।
उन्होने बताया कि आरोपित पति कयामुद्दीन को अपनी पत्नी के चरित्र पर शक था। उसे संदेह था कि मेहरून का किसी अन्य पुरुष के साथ संबंध है, जिसे लेकर घर में अक्सर विवाद होता था। गत 30 जनवरी को आरोपित ने योजनाबद्ध तरीके से रात में घर में ही मेहरून की गला घोंटकर हत्या कर दी।हत्या के बाद उसने शव को एक दिन तक घर में ही छिपाकर रखा।गत 1 फरवरी को सबूत मिटाने के उद्देश्य से उसने शव को लाल रंग के ट्रॉली बैग में भरा और रेलवे स्टेशन के पास सब्जी मंडी के पीछे फेंक दिया।
एसडीपीओ ने बताया कि पुलिस ने इस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए अब तक कुल तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। मुख्य अभियुक्त कयामुद्दीन अंसारी के अलावा प्राथमिकी में नामजद इरफान आलम और राजू शेख मंसूरी को भी न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
उन्होंने बताया कि पुलिस टीम को इस सफल उद्भेदन के लिए पुरस्कृत करने की अनुशंसा भी की गई है। प्रेस वार्ता में डेहरी नगर थानाध्यक्ष शिवेन्द्र कुमार, एस आई संजय विकास त्रिपाठी सहित टीम में शामिल अन्य पुलिसकर्मी मौजूद


