नई दिल्ली। डीआरडीओ लैब के निदेशक डॉ. प्रदीप कुरुलकर के बाद अब भारतीय वायु सेना के एक अधिकारी का नाम भी पाकिस्तानी खुफिया एजेंसियों के लिए जासूसी करने में सामने आया है। डीआरडीओ वैज्ञानिक फिलहाल मुंबई एटीएस की हिरासत में हैं और उनसे पूछताछ के आधार पर बेंगलुरु में तैनात वायु सेना अधिकारी के बारे में खुलासा हुआ है। वायु सेना के अधिकारियों ने भी उनसे गहन पूछताछ की है। एटीएस के बाद शिवाजीनगर कोर्ट में प्रथम श्रेणी मजिस्ट्रेट के सामने वायु सेना अधिकारी का बयान दर्ज किया गया है।
© STDigital. Designed by Forever Infotech.



