भारतीय बीमा नियामक एवं विकास प्राधिकरण (IRDAI) ने साफ किया है कि अगर किसी व्यक्ति ने हेल्थ इंश्योरेंस ले रखा है और उसे कोविड-19 टीका लगवाने के बाद किसी समस्या की वजह से अस्पताल में भर्ती करना पड़ता है तो बीमा कंपनी अस्पताल के खर्चों की भरपाई या कैशलेज इलाज की सुविधा देगी|
हेल्थ वर्कर्स द्वारा उठाए गए इस सवाल से लगातार मीडिया में ऐसे बातें फैल रही थी जिसे लेकर संदेह बना हुआ था की टीकाकरण के बाद अगर कोई बीमार व्यक्ति अस्पताल में भर्ती हुआ तो क्या यह बीमा कंपनी के पॉलिसी में कवर होगा या नहीं| इसी बात की जानकारी देते हुए भारतीय बीमा नियामक एवं विकास प्राधिकरण (IRDAI) ने इस बात पर हामी भर दी है| गौरतलब है कि इसके लिए बीमा कंपनी ने जो पहले से नियम-शर्तें बता रखी होंगी, उन्हीं का पालन करना होगा.’





