रामगढ़: भारत के नौसेना प्रमुख एडमिरल दिनेश कुमार त्रिपाठी ने वसंत पंचमी के अवसर पर रजरप्पा मां छिन्नमस्तिका मंदिर पहुंचे। उन्होंने माता का दर्शन कर देश की सुख समृद्धि और सुरक्षा की कामना की।
श्री त्रिपाठी ने कहा कि छिन्नमस्तिका मंदिर में पूजा करने के बाद उन्होंने नई ऊर्जा का आभास किया है। इस बार मां के बुलावे पर मैं आ पाया हूं। अगली बार यहां की संध्या आरती करने की तमन्ना दिल में लेकर जा रहा हूं।उन्होंने कहा कि भारत की रक्षा व सुरक्षा पूरी तरह से मजबूत हाथों में है।



