KODARMA : झारखंड मुक्ति मोर्चा केंद्रीय समिति के सदस्य तथा कोडरमा प्रखंड के इंदरवा निवासी गोपाल यादव का निधन हैदराबाद में इलाज के दौरान हो गई. इधर उनके निधन की सूचना पाकर झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन समेत झारखंड मुक्ति मोर्चा के जिला अध्यक्ष वीरेंद्र पांडे, केंद्रीय समिति के सदस्य गंगा यादव, संजय पाण्डेय, बैजनाथ मेहता, निवर्तमान जिला प्रवक्ता संजय साजन, पूर्व जिला उपाध्यक्ष अशोक कुमार,अशोक सिंह, मो नौशाद, उमेश राम,प्रदीप चौधरी,उमेश यादव, चंद्रदेव यादव, गुड़िया देवी,मनीष पांडे, सामाजिक कार्यकर्ता प्रकाश कुमार, समेत ने अन्य लोगों ने उनके निवास स्थान पहुंचकर उनके परिजनों को इस दुःख की घड़ी में हर वक्त साथ व सहयोग का भरोसा दिया. वहीं इधर उनके निधन पर कांग्रेस के जिला अध्यक्ष भागीरथ पासवान, कांग्रेस के वरीय नेता सईद नसीमके जिला अध्यक्ष जबरदस्त, राजद के पूर्व जिलाध्यक्ष सह जीप अध्यक्ष रामधन यादव समेत अन्य ने शोक प्रकट किया।
© STDigital. Designed by Forever Infotech.



