रांची। रांची के कांके क्षेत्र की रहने वाली जल्द ही कौन बनेगा करोड़पति कंटेस्टेंट में नजर आने वाली है। कहकशां अमरीन हॉट सीट पर अमिताभ बच्चन के सामने नजर आएंगी। इससे पहले इसी सीजन में रांची के कडरू में रहने वाले एक रिटायर्ड नेवी मैन और शिक्षक केबीसी में नजर आए थे।कहकशां गुरुवार को प्रसारित होने वाले केबीसी के एपिसोड में नजर आएंगी।
केबेसी से लौट कर आने के बाद कहकशां ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि वे केबीसी पर 11 जनवरी को हॉट सीट पर बैठी थी। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि अंतिम सवाल तक वह अपनी सभी लाइफलाइन का इस्तेमाल कर चुकी थी।ऐसे में उसे बीच में ही खेल से क्विट करने का फैसला लेना पड़ा। कहकशां ने बताया कि वो एक लोअर मीडियम घराने से ताल्लुक रखती है। उसके पिता असलम जावेद पेशे से टेलर हैं और काके की चूड़ीटोला में उनकी एक छोटी सी दुकान है। उनकी मां एक हाउस वाइफ है। कहकशां फिलहाल विमेंस कॉलेज में गणित विषय की छात्रा हैं। शो में कहकशां के साथ उसकी मां रजिया सुल्ताना और मामा गये थे।
Follow our Facebook Page 👉
Follow Us
Follow us on X (Twitter) 👉
Follow Us
Follow our Instagram 👉
Follow Us
Subscribe to our YouTube Channel 👉
Subscribe Now
Join our WhatsApp Group 👉
Join Now
Follow us on Google News 👉
Follow Now