RANCHI : झारखंड में मौसम में बड़े बदलाव की संभावना नहीं है. मौसम विभाग की मानें तो राज्य के कई हिस्सों में आंशिक बादल छाए रह सकते हैं. इस दौरान बारिश की उम्मीद नहीं है. न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी की संभावना है, जिससे लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिलने की संभावना है.
मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार झारखंड में कई इलाकों में आंशिक बादल और कहीं-कहीं हल्की बूंदाबांदी की संभावना बनी है, हालांकि इसकी संभावना बहुत कम. अगले 2-3 दिनों तक यही स्थिति बनी रहने की उम्मीद है. इसके बाद 25 नवंबर से तापमान में गिरावट होगी. जिससे ठंड बढ़ेगी. सबसे अधिक तापमान चाईबासा 30 डिग्री से. दर्ज किया गया. जबकि गुमला में 10.09 डिग्री सेल्सयस रिकॉर्ड किया गया.



