नई दिल्ली : पटना में विपक्षी दलों की बैठक से ठीक पहले आम आदमी पार्टी (आप) ने एक शर्त रखते हुए बहिष्कार की धमकी दे डाली है। सबसे पहले अध्यादेश पर चर्चा चाहने वाली ‘आप’ ने कहा है कि यदि कल तक कांग्रेस पार्टी ने अध्यादेश के मुद्दे पर समर्थन का ऐलान नहीं किया तो वह बैठक का बहिष्कार कर देगी। ‘आप’ के सूत्रों ने बताया कि पार्टी ने अपना रुख विपक्षी दलों के सामने साफ कर दिया है। यदि कांग्रेस ने राज्यसभा में अध्यादेश पर समर्थन करने का आश्वासन नहीं दिया तो विपक्ष की बैठक से वॉकआउट किया जाएगा। वहीं, कांग्रेस से जुड़े सूत्रों का कहना है कि विपक्ष की बैठक में अध्यादेश मुद्दा नहीं है, बल्कि बीजेपी को हराने पर चर्चा होगी।



