नई दिल्ली। दिल्ली के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना ने मुख्य सचिव को आम आदमी पार्टी से 97 करोड़ रुपये वसूलने का आदेश दिया है। आरोप है कि आम आदमी पार्टी ने सरकारी विज्ञापनों के नाम पर पॉलिटिकल एड छपवाए। एलजी का निर्देश 2015 के सुप्रीम कोर्ट के एक आदेश, 2016 के दिल्ली हाईकोर्ट के एक आदेश और 2016 के सीसीआरजीए के एक आदेश के मद्देनजर आया है। आरोप है कि AAP सरकार कोर्ट के आदेशों का उल्लंघन कर रही है।
© STDigital. Designed by Forever Infotech.



