- नई दिल्ली| मोबाईल नेटवर्क में जियो के सिम लाकर क्रांति लाने वाले रिलायंस इंडस्ट्रीज के प्रमुख मुकेश अंबानी फोर्ब्स की नई सूची के हिसाब से ना सिर्फ भारत के सबसे अमीर बल्कि एशिया के भी सबसे अमीर शख्स हैं| उन्होंने चीन की कंपनी अलीबाबा के मालिक जैक मा को पीछे कर ये स्थान हासिल किया है| बता दे की मुकेश अंबानी के पास 84.5 अरब डॉलर (6273.41 अरब रुपये) की संपत्ति है और वे दुनिया के 10वें सबसे अमीर इंसान की गिनती में भी आते है|
- अमीर भारतीयों की सूची में दूसरे स्थान पर गौतम अडाणी का नाम आता है| 50.5 अरब डॉलर (3749.20 अरब रुपये) के साथ वे दुनिया के 24वें सबसे अमीर इंसान हैं| अडाणी के कामों की बात करे तो ऐसे ये कई क्षेत्रों में काम करते है लेकिन इनकी पहचान खाद्य क्षेत्र में Fortune जैसा ब्रांड बनाना और देश के बंदरगाह संभालने वाली प्रमुख कंपनी होना है|
- HCL Technologies के शिव नादर भारत के तीसरे सबसे अमीर इंसान हैं| इनके पास 23.5 अरब डॉलर (1744.68 अरब रुपये) की संपत्ति है| यह दुनिया के अमीरों की सूची में 71वें नंबर पर आते हैं|
- भारत के चौथे सबसे अमीर इंसान है डी-मार्ट जैसी इंफ्रास्ट्रक्चर और रिटेल स्पेस कंपनी के प्रमुख राधाकिशन दमानी| इनका पहनावा और व्यक्तित्व बहुत ही सादा है लेकिन यही इनकी पहचान की खास वजह है| इनके पास 16.5 अरब डॉलर (1224.98 अरब रुपये) की संपत्ति है|
- देश के 5वें सबसे अमीर शख्स उदय कोटक हैं| उनकी संपत्ति 15.9 अरब डॉलर (1180.44 अरब रुपये) हैं|
- दुनिया की सबसे बड़ी स्टील कंपनियों में से आर्सेलरमित्तल के प्रमुख लक्ष्मी निवास मित्तल छठे सबसे अमीर भारतीय हैं| उनकी कुल संपत्ति 14.9 अरब डॉलर (1106.20 अरब रुपये) है|
- आदित्य बिड़ला समूह के प्रमुख कुमार मंगलम बिड़ला इस सूची में 7वें स्थान पर हैं| शिक्षा से लेकर कपड़ों, एल्युमीनियम, सीमेंट और दूरसंचार क्षेत्र में इन्होंने अपना काम फैलाया है| उनकी संपत्ति 12.8 अरब डॉलर (950.29 अरब रुपये) है|
- अमीर भारतीयों की सूची में 8वें स्थान पर हैं सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया के प्रमुख साइरस पूनावाला का नाम भी शामिल है| इनकी कंपनी दुनिया की सबसे बड़ी वैक्सीन कंपनी है और कोविड-19 महामारी के दौर में कोविडशील्ड जैसा दुनिया के सबसे सस्ते वैक्सीन में से एक बनाने वाली कंपनी भी है| उनकी संपत्ति 12.7 अरब डॉलर (942.87 अरब रुपये) है|
- दवा क्षेत्र के एक और दिग्गज सन फार्मा के प्रमुख दिलीप सांघवी भी फोर्ब्स की अमीरों की सूची में शामिल हैं| 10.9 अरब डॉलर (809.23 अरब रुपये) की संपत्ति के साथ यह 9वें स्थान पर आते है|
- देश के Top-10 अमीरों की लिस्ट में भारती एयरटेल के प्रमुख सुनील भारती मित्तल और उनका परिवार 10वें स्थान पर है| उनके परिवार की कुल संपत्ति 10.5 अरब डॉलर (779.54 अरब रुपये) है|
Follow our Facebook Page 👉
Follow Us
Follow us on X (Twitter) 👉
Follow Us
Follow our Instagram 👉
Follow Us
Subscribe to our YouTube Channel 👉
Subscribe Now
Join our WhatsApp Group 👉
Join Now
Follow us on Google News 👉
Follow Now