नई दिल्ली : एक अप्रैल से नये वित्त वर्ष 2024-25 की शुरुआत हो गयी है। सार्वजनिक क्षेत्र की तेल व गैस विपणन कंपनियों ने 19 किलो वाले कॉमर्शियल गैस(Commercial Gas) के दाम में 32 रुपये प्रति सिलेंडर तक की कटौती की गयी है। नई दरें सोमवार से लागू हो गयी हैं। इंडियन आयल(Indian Oil) की वेबसाइट के मुताबिक, कॉमर्शियल गैस के दाम में की गयी कटौती के बाद दिल्ली(Delhi) में इसकी कीमत 30.50 रुपये घट कर 1764.50 रुपये हो गयी है, पहले 1795 रुपये में मिल रहा था। वहीं, कोलकाता में 32 रुपये घटकर 1879 रुपये हो गयी, पहले 1911 रुपये था। मुंबई में 31.50 रुपये सस्ता होकर 1749 रुपये प्रति सिलेंडर की जगह 1717.50 रुपये हो गया है। वहीं चेन्नई में कॉमर्शियल गैस 1930 रुपये का मिल रहा है। हालांकि, तेल एवं गैस विपणन कंपनियों ने 14.2 किलोग्राम वाले घरेलू रसोई गैस सिलेंडर की कीमत में कोई बदलाव नहीं किया। दिल्ली में यह 803 रुपये, कोलकाता में 829 रुपये, मुंबई में 802.50 रुपये और चेन्नई में 818.50 रुपये का मिल रहा है।
© STDigital. Designed by Forever Infotech.



