अयोध्या। जनवरी में प्रस्तावित रामलला के प्राण प्रतिष्ठा समारोह को देखते हुए राम मंदिर का निर्माण तेजी के साथ हो रहा है। इसी के साथ समारोह की तैयारियों को लेकर कवायद भी शुरू कर दी गई है। बुधवार को मण्डलायुक्त गौरव दयाल की अध्यक्षता में श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के पदाधिकारियों एवं पुलिस विभाग के अधिकारियों की बैठक आयुक्त के शिविर कार्यालय में हुई। बैठक में मंडलायुक्त गौरव दयाल ने ट्रस्ट पदाधिकारियों, पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों से जनपद में चल रहे निर्माण कार्यों की प्रगति को चर्चा की। साथ ही प्राण प्रतिष्ठा समारोह की तैयारियों व सुरक्षा व्यवस्था पर भी मंथन किया।
ये भी पढ़ें : – चंद्रयान-3 की सफलतम लैंडिंग नए भारत के सामर्थ्य का प्रदर्शन : योगी आदित्यनाथ
इस बैठक में पुलिस महानिरीक्षक प्रवीण कुमार, जिलाधिकारी नितीश कुमार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राजकरन अय्यर, श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय,ट्रस्ट सदस्य अनिल मिश्रा एवं अन्य पदाधिकारी गोपाल जी, विकास प्राधिकरण अयोध्या के सचिव सत्येन्द्र सिंह सहित अन्य प्रतिनिधियों ने भाग लिया।
ये भी पढ़ें : – भारतीय अंतरिक्ष विज्ञान का स्वर्णिम युग शुरू: योगी आदित्यनाथ
इस बैठक में प्रशासन द्वारा चलाये जा रहे निर्माण कार्यो की जानकारी दी गयी तथा सम्बंधित राम जन्मभूमि मंदिर के शिलान्यास के समय आने वाले यात्रियों, विशिष्ट अतिथियों के सुविधाओं आदि पर एक निश्चित कार्य योजना के तहत कार्य करने हेतु सम्बंधितों को निर्देश दिया गया तथा समय-समय पर पुनः इसकी बैठकें होती रहें।