लखनऊ: CM योगी आदित्यनाथ(Yogi AdityaNath) ने सोशल मीडिया एक्स(X) पर लिखा; आइए, विकास भारत की ओर अग्रसर भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी(PM Modi) के मार्गदर्शन में ‘आत्मनिर्भर उत्तर प्रदेश’ के निर्माण के लिए संकल्पित हों। इसके बाद राष्ट्रपति(President), प्रधानमंत्री(Prime Minister), रक्षा मंत्री(Minister of Defence) व भाजपा(BJP) अध्यक्ष ने सोशल मीडिया एक्स पर उत्तर प्रदेश स्थापना दिवस की बधाई दी।
बता दें कि, PM नरेन्द्र मोदी ने अपने संदेश में अध्यात्म, ज्ञान और शिक्षा की तपोभूमि उत्तर प्रदेश(Uttar Pradesh) के अपने सभी परिवारजनों को राज्य के स्थापना दिवस की अनेकानेक शुभकामनाएं दी। “बीते सात वर्षों में प्रदेश ने प्रगति की एक नई गाथा लिखी है, जिसमें राज्य सरकार के साथ जनता-जनार्दन ने भी बढ़-चढ़कर भागीदारी की है। मुझे विश्वास है कि विकसित भारत की संकल्प यात्रा में उत्तर प्रदेश अग्रणी भूमिका निभाएगा”।
वहीं राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू ने भी राज्य के सभी निवासियों को शुभकामनाएं दी है। उन्होंने लिखा कि, देश में सबसे अधिक आबादी वाला यह राज्य भारत की सामाजिक, सांस्कृतिक और आर्थिक प्रगति में अग्रणी भूमिका निभा रहा है। मैं उत्तर प्रदेश के कौशलयुक्त, परिश्रमी और निष्ठावान लोगों के सुख-समृद्धि की मंगल कामना करती हूं। मुझे विश्वास है कि यह राज्य और यहां के निवासी सदा विकास के पथ पर अग्रसर रहेंगे।
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने अपने संदेश में लिखा कि, भगवान श्रीराम और श्रीकृष्ण की पावन धरती, यह प्रदेश असीम संभावनाओं और ऊर्जा से भरा हुआ है। हाल के वर्षों में उत्तर प्रदेश विकास के पथ पर तेज़ी से आगे बढ़ चुका है। हमारा यह प्रदेश और अधिक विकसित, समृद्ध और खुशहाल हो, यही मैं कामना करता हूं।