Bhopal: मध्य प्रदेश के राज्यपाल मंगुभाई पटेल (Governor Mangubhai Patel) को वर्ल्ड बुक ऑफ रिकार्ड्स लंदन चैप्टर द्वारा सम्मानित किया जाएगा। राज्यपाल पटेल को 14 सितंबर 2023 को ब्रिटिश पार्लियामेंट लंदन (british parliament london) में आयोजित समारोह में सम्मानित किया जाएगा। यह जानकारी शुक्रवार को जनसम्पर्क अधिकारी अजय वर्मा ने दी।
ये भी पढ़ें : –MP: जी-20 सम्मेलन विश्व कल्याण की राह दिखाएगा
उन्होंने बताया कि समारोह लंदन के स्थानीय समय के अनुसार शाम 6 बजकर 30 मिनट पर आयोजित होगा। प्रवास के दौरान राज्यपाल पटेल फ्रेंड्स ऑफ मध्य प्रदेश के कार्यक्रम में भी शामिल होंगे। राज्यपाल मंगुभाई पटेल समारोह में सम्मिलित होने के लिए 11 सितंबर को लंदन के लिए प्रस्थान करेंगे। लंदन से प्रवास उपरांत 18 सितंबर को भारत लौटेंगे।










