गिरिडीह : पूर्व गिरिडीह जिला परिषद अध्यक्ष सह- झारखण्ड मुक्ति मोर्चा (JMM) के वरिष्ठ नेता राकेश कुमार महतो की हत्या।निमियाघाट थाना क्षेत्र के डुमरी-फुसरो रोड में जंगल में अधजला शव मिला है।
शव मिलने से इलाके सनसनी फैल गई। शव मिलने की खबर फैलते ही इलाके में आक्रोश फैल गया और गुस्साए लोगों ने डुमरी-फुसरो सड़क को जाम कर दिया। दोषियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की जा रही है। फिलहाल हत्या के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल पाया है।मामले में पुलिस की आगे की कारवाई जारी है।



