स्टार प्लस पर प्रसारित होने वाला डांसिंग शो ‘नच बलिये 9 ‘ एक बार फिर से सुर्ख़ियों में है। शो में अभी हाल में सबसे विवादित जोड़ी विशाल आदित्य सिंह और मधुरिमा तुली शो से बाहर हो गए थे। शो में अब जहां एक तरफ वाइल्ड कार्ड एंट्री हो रही हैं। वहीं दूसरी तरफ शो में शांतनु माहेश्वरी और नित्यामी शिर्के ने अपनी परफॉर्मेंस पर जजों द्वारा दिए गए नंबरों से असंतुष्टि जाहिर की हैं। शो में जहां सभी जोड़िया अपने परफॉर्मेंस से जजों का दिल जीतने और शो में नम्बर वन बने रहने की कोशिश में लगी हैं। वहीं मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार शो के प्रतिभागी शांतनु माहेश्वरी ने जजों पर शो में पक्षपात करने का आरोप लगाया हैं। वह शो में जजों द्वारा दिए जा रहे नंबरों से खुश नहीं है। रिपोर्ट्स की माने तो शांतनु ने ये बातें शो की क्रिएटिव टीम से कही है। जब शो की जज रवीना को यह बात पता चली तो उन्होंने इस बारे में शांतनु से सीधे बात की। जिसके बाद दोनों में बहस बढ़ गई। बहस के बाद शांतनु रोने लगे। हालांकि इस बहस का कोई समाधान नहीं निकला। उल्लेखनीय है कि इस पहले शो की एक्स कंटेस्टेंट उर्वशी ढोलकिया भी शो के जजेस पर इस तरह का आरोप लगा चुकी है। आने वाले एपिसोड में यह देखना दिलचस्प होगा कि शांतनु और नित्यामी की जोड़ी शो में बनी रहेगी या शो से बाहर हो जाएगी!
Follow our Facebook Page 👉
Follow Us
Follow us on X (Twitter) 👉
Follow Us
Follow our Instagram 👉
Follow Us
Subscribe to our YouTube Channel 👉
Subscribe Now
Join our WhatsApp Group 👉
Join Now
Follow us on Google News 👉
Follow Now