अररिया। देश में शीघ्र जनसंख्या नियंत्रण कानून लागू करने की मांग को लेकर राष्ट्रीय हिन्दू फ्रंट की ओर से आगामी 11 जुलाई को विश्व जनसंख्या दिवस पर संपूर्ण देश के साथ बिहार के सभी जिला मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन किया जाएगा।धरना प्रदर्शन के बाद जिलाधिकारी के माध्यम से प्रधानमंत्री के नाम मांग पत्र सौंपा जाएगा।

यह भी पढ़े : कार्य में लापरवाही पर संबंधित बीएलओ पर गिरी डीएम कि गाज
राष्ट्रीय हिन्दू फ्रंट के प्रदेश अध्यक्ष प्रवीण कुमार ने मंगलवार को स्थानीय एक निजी स्कूल परिसर में जिला अध्यक्ष उमेश राणा की अध्यक्षता में आयोजित अररिया जिला कार्यकर्ता बैठक में कही। प्रदेश अध्यक्ष श्री कुमार ने बेतहाशा रूप से बढ़ते देश की जनसंख्या पर चिंता प्रकट करते हुए असंतुलित होती जनसंख्या को राष्ट्र के लिए गम्भीर खतरा बताया और कहा कि समय आ गया है अब हम दो हमारे दो ही नही, बल्कि सबके दो की नीति को देश में यथाशीघ्र लागू की जाय।
प्रदेश अध्यक्ष श्री कुमार ने कार्यक्रम की सफलता हेतु चलाए गए बिहार के सभी जिलों में कार्यकर्ताओं के बीच व्यापक संपर्क अभियान की जानकारी साझा किया। बैठक में डॉ विमल यादव, प्रदेश महासचिव सुबोध मोहन ठाकुर महिला विंग की प्रदेश महासचिव शिवानी सिंह, प्रदेश सह संयोजक विभाष झा,प्रदेश कोषाध्यक्ष वीरेंद्र मेहता,प्रदेश सचिव सत्यवान मालाकार,प्रदेश कार्यसमिति सदस्य विपुल सिंह, जिला संयोजक संदीप कुमार ने इस समस्या के समाधान हेतु देश मे कड़े जनसंख्या नियंत्रण कानून की मांग दोहराते हुए लोगों को जागरूक करने का संकल्प लिया।


