पटना: दीघा विधानसभा क्षेत्र के एनडीए प्रत्याशी डॉ. संजीव चौरसिया बुधवार को नामांकन पत्र दाखिल करेंगे। केंद्रीय नेतृत्व ने लगातार तीसरी बार डॉ. चौरसिया को उम्मीदवार बनाया है। नामांकन के समय राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल के अलावा घटक दल जदयू, लोजपा(आर), हम और रालोमो के कई दिग्गज नेता मौजूद रहेंगे।
यह भी पढ़े : नक्सलियों ने एयरटेल मोबाइल के टावर को
नामांकन जुलूस सुबह 10 बजे खाजपुरा के आर्य भवन से निकलेगा। डॉ. चौरसिया ने तीसरी बार भरोसा जताने के लिए केंद्रीय नेतृत्व का आभार जताया है।



