पटना। बांकीपुर उपचुनाव में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) काे जीत दिलाने के लिए जनता दल यूनाईटेड (जदयू) के नेता चुनाव प्रचार के अंतिम दिन तक सक्रिय रहे। इस बीच जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मंगलवार काे अपने 7, सर्कुलर रोड स्थित आवास पर वरिष्ठ मंत्री और जदयू विधायक दल के नेता श्रवण कुमार से बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव का फीडबैक लिया। इस दौरान विधान परिषद में सत्तारूढ़ दल के उपनेता ललन कुमार सर्राफ मौजूद रहे।
यह भी पढ़े : पीएम सूर्य घर और ऋण योजनाओं में लक्ष्य प्राप्ति के निर्देश, कमजोर प्रदर्शन वाले बैंकों पर होगी कार्रवाई
बांकीपुर उपचुनाव में प्रचार के अंतिम दिन बड़ी संख्या में पार्टी के नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने नीतीश कुमार से मुलाकात की। नीतीश कुमार ने सभी को यथोचित निर्देश दिया और 30 जुलाई को मतदाता अधिक से अधिक संख्या में मतदान-केन्द्र तक पहुँचें, यह सुनिश्चित करने को कहा।
नीतीश कुमार से मिलने वालों में विधायक हेमनारायण साह, विधायक इन्द्रदेव पटेल, विधायक विनय कुमार चैधरी, सिवान जिला जदयू अध्यक्ष जिशु सिंह, वरीय नेता लोकप्रकाश सिंह आदि प्रमुख हैं।



