पटना। जदयू प्रवक्ता नवल शर्मा ने कहा कि बिहार विधानसभा चुनाव में नीतीश कुमार की आंधी ने विरोधियों को ढेर कर दिया । यह एक ऐसी लहर थी जो संभलने के पहले ही विरोधियों को बहा ले गई ।
यह भी पढ़े : “रन फॉर झारखंड” में दौड़ी रांची, मुख्यमंत्री सोरेन बोले-राज्य का 25वां वर्ष गौरव, संकल्प और विकास का प्रतीक
हकीकत में यह चुनाव आंकड़ों का नहीं बल्कि नीतीश कुमार के नाम पर विश्वास का था,जहां बाकी दल जोड़-घटाव में उलझे रहे वहीं नीतीश कुमार ने जनसेवा का उच्च मानदंड स्थापित कर लोगों से पहले ही दिल का रिश्ता जोड़ लिया था, जिसका नतीजा हुआ कि जातीय गणित हार गया और विकास के साथ जुड़ी लोगों की भावना जीत गई । लोगों ने जोड़ घटाव नहीं देखा, भरोसा देखा और भरोसा नीतीश कुमार पर था ।



